फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ऑनलाइन शॉपिंग के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 04 Nov 2023 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने शुक्रवार को ऑनलाइन शॉपिंग के विरोध में शहर के फव्वारा चौक पर प्रदर्शन किया। कहा कि व्यापारियों ने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग की वजह से खुदरा व्यापार खत्म हो रहा है। जिससे छोटे-छोटे व्यापारियों के आगे आर्थिक समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारी फव्वारा चौक पहुंचे। यहां ऑनलाइन शॉपिंग का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। आमजन से स्थानीय बाजारों में खरीदारी करने का आह्वान किया। प्रदेश मंत्री शाहआलम मंसूरी ने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग के कारण एक बार फिर विदेशी कंपनियों का हमारे देश में राज स्थापित हो जाएगा। जिसे रोकने के लिए खुदरा व्यापार को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। नगर महामंत्री शुभम अग्रवाल ने कहा कि आगामी त्योहाराें पर ऑनलाइन शॉपिंग का बहिष्कार करके छोटे व्यापारियों को बढ़ावा देते हुए स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करना चाहिए। जिससे छोटे व्यापारियों की आजीविका चल सके। केंद्र सरकार से ऑनलाइन शॉपिंग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। इस दौरान इस दौरान शाहआलम मंसूरी, शुभम अग्रवाल, तुषार वार्ष्णेय, आकाश आहूजा, अंकुर साहनी, आकाश कुमार, मोनू खुराना, विक्की रस्तोगी, सावन शर्मा इरफान मुजीव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें