फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: व्यापारियों ने मंडी कर्मचारी पर लगाया अभद्रता का आरोप, प्रदर्शन

Mon, 16 Nov 2026 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मंडी व्यापारियों ने रविवार को मंडी समिति के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों पर धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने और व्यापारी से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कर्मचारियों पर गाली-गलौज का भी आरोप लगाया। मंडी सचिव ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

व्यापारी राम सिंह बघेल ने बताया कि शनिवार रात नौ बजे उन्होंने धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तौल के लिए हरि बाबा धर्मकांटा पर भेजी थी। आरोप है कि मंडी कार्यालय के कर्मचारी धर्मराज ने रास्ते में ट्रॉली रोक ली। उन्होंने व्यापारी से गाली-गलौज की और ट्रॉली वापस मंडी समिति ले आए।
वहां भी कर्मचारियों ने व्यापारी के साथ अभद्रता की। इसके विरोध में रविवार को राम सिंह बघेल की आढ़त पर व्यापारी एकत्र हुए। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में प्रताप सिंह, रजनीश बाबू, राकेश बिंदल, जयवीर सिंह, अश्वनी गुप्ता, कपिल गुप्ता, दीपू, आकाश शामिल रहे।
विज्ञापन

मंडी कर्मचारी धर्मराज ने बताया कि व्यापारी धान से भरी ट्रॉली को बहजोई ले जा रहा था। यह बाहर धर्मकांटे पर तौल कराने का बहाना था। व्यापारी ने मंडी शुल्क जमा नहीं किया था। मंडी सचिव सर्वेश कुमार शुक्ला ने कहा कि संबंधित व्यापारी का 2024 से नवीनीकरण नहीं हुआ है। कर्मचारी जब चेक करने गए तो तौल के बहाने माल दूसरे स्थान पर पहुंचाने की बात सामने आई। आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें