संभल। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने नौ दिवसीय कार्यक्रम के तहत हिंदू नववर्ष मनाया। इसमें व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दाैरान आने वाले ग्राहकों का स्वागत भी किया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तहसील इकाई की शंकर कॉलेज चौराहे पर स्थित सर्वेश पेंट स्टोर पर हुई। इसमें कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हिंदू नववर्ष की शुभकामनाओं के बैनर और झंडे हाथों में लेकर बाजार में घूमते हुए मिठाई बांटी। ग्राहकों का स्वागत कर हिंदू नववर्ष की जानकारी दी और महत्व भी बताया।
चेयरमैन गौरी शंकर चौधरी ने कहा कि हिंदू नववर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होता है, जो आध्यात्मिक, धार्मिक और वैज्ञानिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। युवा तहसील अध्यक्ष हर्षित शर्मा हनी ने कहा कि हिंदू नववर्ष का धार्मिक, पौराणिक, वैज्ञानिक कारण एवं सांस्कृतिक महत्व है।
इस दौरान अजय अग्रवाल, जसपाल सिंह, प्रतीक गुप्ता, पुष्कल गुप्ता, अक्षय गुप्ता, वैभव छाबड़ा आदि रहे।