फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रैक्टर ट्राॅली चोर गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
संभल के धनारी थाने में चोरी की ट्रैक्टर-ट्राली के साथ गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
धनारी। थाना पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर ट्रॉली चोर गिरोह का खुलासा किया है। भिरावटी क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई ट्राॅली चोरी की घटना के बाद पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
विज्ञापन

बीती 24 नवंबर की रात थाना क्षेत्र के ग्राम भिरावटी निवासी गजेंद्र सिंह के घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की ट्राॅली चोरी हो गई। इसकी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने चोरों की तलाश में कई स्थानों पर दबिशें दीं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई। बुधवार की रात धनारी पट्टी बालू शंकर से गौरीपुरा मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर इधर से निकल रहे कैला देवी क्षेत्र के मिलक शाकिन निवासी पवन कुमार, फुलवारी सिंह और गंभीर सिंह व धनारी क्षेत्र के गुरेठा निवासी ओमप्रकाश को पुलिस ने दबोच लिया। इनके कब्जे से एक तमंचा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपितों ने कैला देवी क्षेत्र के बागड़पुर से एक और ट्राॅली चोरी करना स्वीकार किया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गईं दोनों ट्राॅली और एक ट्रैक्टर बरामद कर लिया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि भिरावटी में हुई चोरी के बाद टीम लगातार सक्रिय रही और तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्त में लेकर चोरी का खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें