फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली रोककर हमला, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के रिबाड़ा गांव के पास सोमवार दोपहर अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते हुए इस हमले में महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है और मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

यह घटना गुन्नौर थाना क्षेत्र के घुघईया गांव के लोगों के साथ हुई। वे जुनावई के अहरोला नबाजी गांव में एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। रिबाड़ा गांव के नजदीक पहुंचते ही हमलावरों ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया। इसके बाद लाठी-डंडों से ट्रॉली में सवार लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में गिरफू, उनकी पत्नी सोनवती और सूरजवती घायल हो गए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों ने जुनावई थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि रिबाड़ा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पर हमला हुआ था। इस मारपीट में महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें