फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कार की टक्कर से ट्रैक्टर-टिपलर दो हिस्सों में बंटा, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर थाना बनियाठेर क्षेत्र में रविवार की देर रात कार की टक्कर से ट्रैक्टर में लगा टिपलर अलग हो गया। हादसे में कार व ट्रैक्टर चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को चदौसी सीएचसी ले जाया गया। जहां एक महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हादसा रविवार की देर रात 11 से 12 बजे के बीच उस समय हुआ मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बनियाठेर के गांव अकरौली की ओर से एक ट्रैक्टर चंदौसी की ओर आ रहा था। ट्रैक्टर में टिपलर लगा हुआ था। जिस पर 10-12 लोग सवार थे। गांव बनियाखेड़ा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तीव्र थी कि ट्रैक्टर से टिपलर अलग हो गया।
हादसे में कार चालक अर्जुन निवासी चंदौसी और ट्रैक्टर चालक छतर सिंह निवासी गांव गुमथल थाना बनियाठेर समेत चालक छतर सिंह की पत्नी सोनी, पुत्री पायल, पुत्र आदित्य, किशेारी छाया, महिला सीमा, किशोर शिवा निवासी गण गांव गुमथल घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और ट्रैक्टर को हाईवे से हटवा कर यातायात सुचारु कराया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष बोबिंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें