फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खेत से निकालते समय ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Thu, 28 Nov 2024 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव बिलालपत के जंगल में जुताई के बाद खेत से निकालते वक्त ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में चालक सलीम (21) निवासी बिलालपत की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार की शाम पांच बजे के करीब हुआ। परिजनों के मुताबिक, सलीम किराए पर किसानों की जमीन जोतकर परिवार के पालन-पोषण में सहयोग कर रहा था। वह सोमवार को अपने ट्रैक्टर से गांव के ही व्यक्ति की जमीन जोतने गया था। जमीन जोतने के बाद ट्रैक्टर निकाल रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर और रोटावेटर के बीच फंस जाने से सलीम की मौत हो गई। सलीम 9 भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें