फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर का इंजन फटा, मैकेनिक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
Tractor engine explodes, mechanic dies, one injured - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
चंदौसी रोड पर सैफ खां सराय में मरम्मत के बाद चेक करते वक्त ट्रैक्टर का इंजन फट गया। इससे मैकेनिक और दुकान स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर मैकेनिक को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। जबकि दुकान स्वामी की भी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव चंदायन निवासी वसीम की चंदौसी मार्ग स्थित सैफ खां सराय में ट्रैक्टर रिपेयरिंग करने की दुकान है। दुकान पर सैफ खां सराय निवासी मैकेनिक नासिर हुसैन (35) पुत्र राशिद हुसैन ट्रैक्टर की मरम्मत का कार्य करते हैं। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे के करीब नासिर हुसैन ट्रैक्टर की मरम्मत कर रहे थे। मरम्मत करने के बाद उसे स्टॉर्ट करके चेक कर रहे थे। वहीं, दुकान स्वामी वसीम ट्रैक्टर की टंकी में डीजल भर रहे थे। ट्रैक्टर के स्टॉर्ट होते ही इंजन तेज आवाज के साथ फट गया और पुर्जे-पुर्जे अलग-अलग हो गए। उस वक्त ट्रैक्टर के पास खड़े दुकान स्वामी वसीम और नासिर गंभीर रूप से घायल हो गए। इंजन फटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने नासिर की हालत गंभीर होने पर उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में नासिर की मौत हो गई। जबकि वसीम की हालत गंभीर बनी हुई है। नासिर की मौत से पत्नी हिना और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें