फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिजलीघर पर आज होगी भाकियू की महापंचायत

विज्ञापन
भाकियू के धरने में बोलते वक्ता। - फोटो : भाकियू के धरने में बोलते वक्ता।
विज्ञापन
बहजोई। एसडीओ विद्युत पर अभद्रता करने के आरोप में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का बिजलीघर पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को बिजलीघर पर महापंचायत बुलाई जाएगी। महापंचायत में आंदोलन को तेज करने की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसई विद्युत व एक्सईएन को ज्ञापन भी भेजा जा चुका है। इसमें बताया गया है कि जिले भर में एसडीओ व जेई की ओर से घरेलू व निजी नलकूप धारक किसान उपभोक्ताओं से विद्युत विजिलेंस से मिलकर आर्थिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है। बहजोई के एसडीओ की ओर से किसानों की समस्याओं के निस्तारण की बात कहने पर संगठन के जिलाध्यक्ष से अभद्रता की गई। इसके अलावा घरेलू व निजी नलकूप उपभोक्ताओं के विद्युत मीटर में विद्युत निगम की लापरवाही से अनेकों विसंगतियां हैं।
गंगा एक्सप्रेसवे की जमीन में आने के बाद किसानों ने अपने खेत में दूसरे स्थान पर नलकूप लगा लिए। अब इन किसानों पर भी मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जिले के हजारों गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले उपभोक्ताओं पर उनकी क्षमता से अधिक बिल निकाल कर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र से जुड़े बहजोई देहात नॉर्थ फीडर पर तीन दिन में एक बार विद्युत आपूर्ति दी जाती है। जब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं हो जाता। अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस बीच युवा मंडल अध्यक्ष वीरेश यादव समेत शिशुपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, दिनेश यादव, पंकज यादव, राम खिलाड़ी, किशनपाल सिंह राणा, सत्यभान यादव, भूरे सिंह व वीरपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें