फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शिवालयों पर उमड़ेगी आस्था, सजे शिवालय

विज्ञापन
चंदौसी में सावन के पहले सोमवार की पूर्व की संध्या पर सजा मूछो वाले शिव का मंदिर। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। सावन के पहले सोमवार से शिवभक्ति अपने चरम पहुंचेगी। आस्था का परचम लहराएगा। जिसे देखते हुए जिलेभर के शिवालयों पर शिव भक्तों के लिए खास व्यवस्थाएं की गई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन

कांवड़ियों की धूम भी सड़कों पर दिखाई देने लगेगी। शिवालयों को सजा दिया गया है।
भगवान शिव का सबसे प्रिय मास सावन शुरू हो चुका है। जिसका पहला सोमवार 22 जुलाई को है। इसके लिए चंदौसी के मूछो वाले मंदिर, मौलागढ़ शिव मंदिर, सुभाष रोड स्थित शिव मंदिर सहित सभी मंदिरों को सजा दिया गया है।
संभल जिले के पातालेश्वर महादेव मंदिर, प्रकटेश्वर महादेव मंदिर में भी तैयारियां पूरी कर ली गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिव मंदिरों को सजाया संवारा गया है। सोमवार को सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु मंदिरों पर पहुंचना शुरू हो जाएंगे। इसे देखते हुए पुलिस ने मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के भी क़डे इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें