गांव शहबाजपुर कलां में कब्र से शव निकलवाती पुलिस।संवाद
- फोटो : संभल
ओबरी (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कलां के कब्रिस्तान से गांव ओबरी निवासी मोहम्मद नबी के शव को पोस्टमार्टम के लिए निकाला गया है। यह पोस्टमार्टम मौत का कारण जानने के लिए कराया जा रहा है। मृतक के पिता ने हत्या के आरोप में अमरोहा जिले के थाना रजबपुर में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मृतक के पिता शुबराती ने बताया कि 27 अगस्त को उनके बेटे का शव रजबपुर थाना क्षेत्र में पड़ा मिला था। आरोपियों ने हत्या को हादसा बनाने का प्रयास किया था लेकिन 8 अक्तूबर को छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रजबपुर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट कराने के लिए डीएम संभल से शव निकालने के लिए अनुमति मांगी थी। इसी क्रम में शनिवार को शव बाहर निकाला गया। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ेगी।