फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। भाजपाइयों ने बहजोई नगर में भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम को समर्पित तिरंगा यात्रा निकाली। बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री गुलाब देवी ने तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। कहा कि यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता और वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य, बलिदान एवं राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को नमन व कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। यात्रा की शुरुआत नारायण टोला से हुई, जोकि आर्यसमाज रोड, सराफा बाजार, नया बाजार, गोलागंज, ब्रह्मबाजार, मेन चौराहा, हवाई अड्डा होते हुए निकट रोडवेज स्टैंड पर संपन्न हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, परमेश्वर लाल सैनी, ओमवीर सिंह खडंगवंशी, राजेश शंकर राजू आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें