फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिले के 107 परिषदीय विद्यालयों की कक्षाओं में नहीं लग सकीं टाइल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। जिले में संचालित 107 परिषदीय विद्यालयों की कक्षाओं में टाइल्स लगाए जाने का काम शुरू नहीं किया गया है। इससे परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के 19 बिंदुओं के माध्यम से बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराए जाने की शासन की मंशा को करारा झटका लग रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदार हैं कि ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के 8 विकासखंडों, 3 नगर पालिकाओं व 5 नगर पंचायतों में कुल 1289 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें कक्षा कक्षों में टाइल्स लगाए जाने का कार्य ऑपरेशन कायाकल्प के महत्वपूर्ण बिंदुओं में से एक है। अब खास बात यह है कि जिले में विकासखंड असमोली के 3, बहजोई के 5, बनियाखेड़ा के 13, पंवासा के 9, गुन्नौर के 13, जुनावई के 1, रजपुरा के 9 व संभल के 15 विद्यालयों की कक्षाओं में अभी भी टाइल्स लगाने का कार्य नहीं हुआ है। इसके अलावा नगर पालिका परिषद संभल के 11, चंदौसी के 7 व बहजोई के 1 तथा नगर पंचायत नरौली के 2, सिरसी के 3, बबराला के 1 तथा गवां के 2 परिषदीय विद्यालयों की कक्षाओं में भी टाइल्स लगाए जाने का कार्य नहीं हो सका है।
समग्र शिक्षा अभियान के जिला समंवयक निर्माण, सचिन सक्सेना का कहना है कि इन विद्यालयों की कक्षाओं में टाइल्स लगाए जाने का काम पूरा करने के लिए आला अफसरों की ओर से संबंधित विभाग को पत्र जारी कराया जा रहा है। उम्मीद है कि पत्र जारी होने के बाद परिषदीय विद्यालयों में टाइल्स लगाए जाने के कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें