फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, 250 गांवों की बत्ती गुल

Tue, 24 May 2016 01:06 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
संभल के सैदनगली-मनोटा मार्ग पर भटपुरा गांव में सड़क के बीच में गिरा हुआ पेड़। अमर उजाला
विज्ञापन
बूंदाबांदी ने भले ही मौसम की गर्मी को कम कर दिया है, लेकिन आंधी ने भारी तबाही मचाई। बिजली लाइनें टूट गईं। ग्रामीण क्षेत्र के सभी फीडर ब्रेकडाउन में चले गए। संभल डिवीजन जुड़े 14 सब स्टेशनों से जुड़े 250 से अधिक गांवों की बत्ती गुल हो गई। अब बिजली व्यवस्था सुचारू होने में 24 से 48 घंटे लग सकते हैं। तेज आंधी और बारिश के कारण क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान धीमरखेड़ी निवासी सोमवीर सिंह की सीमेंट ईंट फैक्ट्री की टीनशेड उड़कर दूर जा गिरी।
विज्ञापन


वहीं, मिलक गांव निवासी तोताराम का छप्पर गिर गया। उसके अंदर पांच बकरियां दब गईं। उधर, भवालपुर बांसली गांव में राजेश कुमार के मकान भरभरा कर गिर गया। इसमें राजेश घायल हो गए। वहीं, पप्पू सिंह, लवकुमार, भारत सिंह आदि की पशुशाला में पड़ी टीन शेड उड़कर दूर जा गिरी। संभल नगर पालिका परिसर में विद्युत ट्रांसफार्मर पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। विद्युत लाइन के तार टूट गए। इससे दुर्गा कलोनी, आलमसराय समेत कई मोहल्लों में जलापूर्ति बाधित हुई है।
विज्ञापन


आंधी से बिजली लाइन में पेड़ गिरने से सिरसी की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। सिंहपुरसानीसानी, ओबरी व सौंधन क्षेत्र में आंधी से काफी नुकसान हुआ है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें