फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बुखार उतरने के बाद भी सप्ताहभर में ठीक हो रहा गले का संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बारिश के बाद वायरल संक्रमण के बीच अब गले के संक्रमण ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुखार ठीक होने के बाद भी गले में खराश, दर्द और संक्रमण की समस्या बनी रह रही है। कई मरीजों को गले का संक्रमण ठीक होने में एक सप्ताह से अधिक समय लग रहा है। ऐसे मरीजों को चिकित्सक दवा के साथ गुनगुना पानी पीने और ठंडी चीजों से परहेज करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों सीएचसी की ओपीडी में रोजाना करीब एक हजार मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें वायरल बुखार, खांसी और बदन दर्द के मरीजों की संख्या अधिक है। इसके अलावा अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज भी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, रोजाना 50 से 60 मरीज ऐसे आ रहे हैं, जिन्हें गले में दर्द, खराश, संक्रमण और सूजन की शिकायत है।
चिकित्सकों के अनुसार बारिश के बाद मौसम में बदलाव और वायरल संक्रमण के कारण गले से जुड़ी समस्याएं बढ़ी हैं। कई मरीजों में बुखार ठीक होने के बाद भी गले का संक्रमण बना रह रहा है। सामान्य तौर पर इसे ठीक होने में एक सप्ताह या उससे अधिक समय लग रहा है। ऐसे मरीजों को ठंडी चीजों से परहेज करने और गुनगुना पानी पीने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि सीएचसी में मरीजों के लिए जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में हैं। जांच के बाद मरीजों को चिकित्सकों की सलाह के अनुसार दवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें