फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बीच बाजार एक युवक को तीन युवकों ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल

Sat, 14 Oct 2023 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां में एक युवक की तीन युवकों ने जमकर पिटाई की। इसका किसी ने वीडियो बना लिया। बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद भी पुलिस सक्रिय नहीं हुई। तहरीर मिलने का इंतेजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को एक गांव निवासी युवक धान बेचने के लिए आया था। इस दौरान उसके साथ तीन अन्य युवक भी थे। वह भी धान बेचने के लिए आए थे। ग्रामीणों की मानें तो शराब पीने के बाद एक युवक की तीनों युवकों ने पिटाई शुरू कर दी। करीब पांच मिनट तक एक युवक की तीनों युवक पिटाई करते रहे। ग्रामीणों ने भी बचाने का प्रयास नहीं किया। 29 सेकेंड का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मारपीट क्यों की गई यह किसी को जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। और कोई जानकारी भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें