फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुलिस मुठभेड़ में लूट की योजना बनाते तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के जंगल में लूट की योजना बनाते तीन बदमाशों को डिडौली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि रविवार की रात डिडौली इंस्पेक्टर पीके चौहान पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। जैसे ही वह श्योनाली से हटव्वा गांव को जाने वाले रास्ते पर पहुंचे। तभी पुलिस की तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने तीनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने शक के आधार पर तीनों को रोकने की कोशिश की थी। जिस पर उन्होंने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी थी। एसपी के मुताबिक तीनों आरोपी शातिर किस्म के बदमाश हैं। ये लोग क्षेत्र के एक गांव में लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम संजय, रीनू निवासी पूरनपुर, तोहीद निवासी चौधरपुर थाना डिडौली बताया। तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें