संभल। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। शनिवार को तीन महिलाओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पहला संक्रमित माला 16 मार्च को मिला था। अब तीन महिलाओं में संक्रमण मिला है। इनकी जांच का नमूना अस्पताल से दवाई लेने आने के दौरान लिया गया था। आरटीपीसीआर की जांच में संक्रमण पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को इन महिलाओं के संपर्क में रहे लोगों की जांच के लिए नमूने एकत्र करेगी। साथ ही इन संक्रमित महिलाओं की हालत सामान्य होने के चलते होम आइसोलेट किया जाएगा। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि शनिवार को जिन महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसमें रजपुरा निवासी 50 वर्षीय महिला और संभल निवासी 35 और 50 महिला शामिल हैं। इन तीनों महिलाओं की हालत सामान्य है। इसलिए होम आइसोलेट किया जाएगा। इन महिलाओं के संपर्क में रहे लोगों की जांच के लिए नमूना भी लेंगे। बताया कि जो महिलाएं संक्रमित मिली हैं इन्हें खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या थी। इसी दौरान रैंडम नमूना लिया गया। जांच में संक्रमण मिला है।