फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अश्लील रील बनाकर पोस्ट करने वाली तीन युवतियां और एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना पुलिस ने गांव शहबाजपुर कलां निवासी मेहरूल निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक व साथी अमरोहा के थाना डिडौली अंतर्गत जोया निवासी हिना व गांव भवालपुर निवासी जर्रार को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपी युवतियों ने पूछताछ में बताया है कि उन्होंने रुपये कमाने और सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स को बढ़ाने के लिए अमर्यादित कंटेंट चुना था। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।एसपी ने बताया कि महक परी के नाम से आईडी बनाई गई थी। इस आईडी से यह दोनों बहनें अपने दो साथियों के साथ मिलकर अश्लील रील्स बनाकर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर कर रही थीं। रविवार को असमोली थाने की मंसूरपुर माफी पुलिस चौकी के इंचार्ज मोहित चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पूछताछ में यह भी जानकारी सामने आई है कि यह दोनों बहनें कम पढ़ी लिखी हैं। कुछ समय पहले ही इन्होंने आईडी बनाई थी। अमर्यादित कंटेंट की वीडियो बनाने पर ही गांव के लोगों ने विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें