फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 47.67 लाख से संवारे जा रहे तीन कूप, मई तक पूरा होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका द्वारा 15वें वित्त आयोग के तहत शहर में तीन कूपों को संवारने का काम किया जा रहा है। इनमें ऋषिकेश कूप, रसोदक कूप और अमृत कूप शामिल हैं। सौंदर्यीकरण में करीब 47.67 लाख रुपये का बजट खर्च होना है। मई तक कार्य पूरा हो जाएगा और कूपों की तस्वीर बदली नजर आएगी।
विज्ञापन

68 तीर्थ और 19 कूपों की नगरी संभल में तीर्थों और कूपों के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर पालिका ने प्रस्ताव तैयार किया था। शासन से मंजूरी मिलने के बाद मार्च में कूपों पर सौंदर्यीकरण कार्य शुरू कराया था। इनमें सरायतरीन के मोहल्ला दरबार में जामा मस्जिद के सामने स्थित रसोदक कूप की साफ सफाई कराई जा रही है।
मोहल्ला कोट पूर्वी में स्थित ऋषिकेश कूप की नींव भर दी गई है। यहां कूप के आसपास घरों की पाइप लाइन को शिफ्ट किया जाना है। पाइप लाइन शिफ्टिंग के बाद खोदाई शुरू की जाएगी। वहीं मोहल्ला हल्लू सराय में स्थित अमृत कूप पर भी कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

कूप के ऊपर जाल और टाइल्स लगा दी गई हैं। कूप के मुख्य गेट को बनाने के लिए पत्थर लगाया जा रहा है। जेई निर्माण नगर पालिका अमन वर्मा ने बताया कि तीनों कूपों के सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। कूपों को संवारने का काम मई तक पूरा कर लिया जाएगा।
000000
किस कूप का क्या मान्यता
अमृत कूप-इस कूप में स्नान करने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है। भगवान के सानिध्य में इस तीर्थ पर स्नान करने वाले अन्य स्थान पर मृत्यु को प्राप्त होने पर भी स्वर्ग को जाएंगे।
विज्ञापन

रसोदक कूप- जो नियम करके छह महीने इस कूप के जल को विधि पूर्वक पान करते हैं, वह ज्ञान प्राप्त करके सुख को भोगते हैं।
ऋषिकेश कूप-यह कूप महा पापों का नाश करता है। मान्यता है कि यह तट पर मरने वालों को स्वर्ग पहुंचाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें