फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड सुलझाने में जुटीं पुलिस की तीन टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की तीन टीमें दोहरे हत्याकांड को सुलझाने में जुटी हुईं हैं। करीबी और परिचितों से लेकर संदिग्ध लगने वाले तमाम लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जल्द इस सनसनीखेज वारदात को खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

मालूम हो रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव उमेदपुर डांडा के जंगल में पांच सितंबर की रात दो हत्याएं हुई थीं। इसमें पुरुष की पहचान बदायूं जिले के थाना उझानी अंतर्गत गांव अचौरा निवासी कृपाल (55) पुत्र नारायन सिंह के रूप में हुई थी। जबकि महिला की पहचान दिल्ली के गांधी नगर अंतर्गत न्यू चांद मोहल्ला निवासी किरण सोन के रूप में हुई थी। इन दोनों लोगों ने शादी की थी या नहीं इसकी सच्चाई पुलिस के सामने भी नहीं आई है। यह दोनों पिछले दो वर्ष से साथ रह रहे थे इसकी पुष्टि हो चुकी है। कुछ महीने से यह दोनों बदायूं के इस्लामनगर में रह रहे थे। इन दोनों की हत्या बोलेरो से लाकर उमेदपुर डांडा के जंगल में की गई थी। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र का कहना है कि टीमें लगी हुई हैं। जल्द इस डबल मर्डर का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें