फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पिता-पुत्र के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें दे रही दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। भिरावटी के मजरा मलुआ के घेर निवासी पिता-पुत्र की हत्या में फरार दो आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। दो टीम थाना पुलिस की और एक सर्विलांस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

चार अप्रैल को भिरावटी मजरा मलुआ के घेर निवासी रामसरन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो अप्रैल की शाम सात बजे भाई नरेश व भतीजा भीमसेन बुकुंग पर पिकअप लेकर मेरठ गए थे। दूसरे दिन सुबह को भाई का फोन बंद आ रहा था। सात अप्रैल को पिता-पुत्र के शव शामली के जंगल में बरामद कर लिए गए।
पुलिस ने एक आरोपी निवासी गांव चिंजरी थाना मूसाझाग जिला बदायूं को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ करने के बाद कार्यवाही करते हुए चालान कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया। घटना में शामिल अरविंद व संतोष निवासी गांव रझेड़ा सलेमपुर थाना कैला देवी जिला संभल फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दो फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीम और सर्विलांस की टीम लगाई गई है। पुलिस ने संभावित बदायूं, शामली, पंजाब, ईख खेड़ा सहित कई ठिकानों पर दबिश दी गई है। लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सके। जल्दी ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दूसरे दिन भी गांव में छाया मातम
धनारी। भिरावटी के मजरा मलुआ के घेर निवासी नरेश और भीमसेन की मौत के बाद गांव में बृहस्पतिवार को भी मातम छाया रहा। दुखी परिवार को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एमजीपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली सुनील यादव ने एक लाख रुपए की नकद धनराशि नरेश की पत्नी गीता को दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें