फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक को मारी टक्कर, एक की मौके पर ही मौत, दो अस्पताल में भर्ती

Tue, 27 Feb 2024 12:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)

सार

चंदौसी में दसवीं की परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मार दी। इसमें एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। आरोपी चालक का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार तीन छात्रों को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में चंदौसी के लक्ष्मणगंज निवासी शहजान (17) की मौत हो गई है तथा उसका साथी मोहम्मद जैद (18)घायल हो गया है। आरोपी चालक को लोगों ने पकड़ कर  पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन


चंदौसी के मोहल्ला लक्ष्मणगंज निवासी शहजान हाई स्कूल का छात्र था। वह मंगलवार को मोहल्ला कुरैशियान निवासी अपने साथी मोहम्मद जैद व अन्य तीसरे साथी के साथ बाइक से बनियाखेड़ा के लोकेंद्र शर्मा इंटर कॉलेज में परीक्षा देने जा रहे थे।

मुरादाबाद रोड पर चंदौसी ग्रीन के पास गड्ढे से बाइक बचाने के दौरान डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में शाहजान व उसका साथी जैद गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को गंभीर हालत में चंदौसी सीएचसी लाया गया। वहां चिकित्सकों ने शहजान को मृत घोषित कर दिया तथा जैद को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


उनका तीसरा साथी से कुशल बच गया। अन्य लोगों ने उसे परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर भिजवाया। हादसे के दौरान लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया है तथा पुलिस को सौंप दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें