फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल पुलिस में बदलाव: तीन थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी ने हिंसा के बाद कई कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

Thu, 24 Apr 2025 06:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल हिंसा के बाद पहली बार एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन थाना प्रभारियों समेत छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा कई थाना प्रभारियों और निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। इसमें बहजोई, नखासा, धनारी, बनियाठेर शामिल हैं। 
विज्ञापन
संभल एसपी कृष्ण कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बृहस्पतिवार को तीन थाना प्रभारियों और दो उपनिरीक्षक और एक निरीक्षक को लाइन हाजिर किया है। इसके अलावा कई के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया गया है। संभल हिंसा के बाद यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है। 

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि हयातनगर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चमन सिंह, ऐंचोड़ा कंबोह थाना प्रभारी उप निरीक्षक रूकमपाल सिंह, बहजोई थाने के क्राइम इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी लक्ष्मणगंज चंदौसी उप निरीक्षक पंकज कुमार बालियान, स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक मोहित कुमार का लाइन हाजिर किया गया है।

रजपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार को बहजोई कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह को धनारी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एएचटीयू थाना व मानवाधिकार प्रकोष्ठ प्रभारी निरीक्षक मेघपाल सिंह को बनियाठेर थाना प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


संभल कोलवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर को हजरतनगर गढ़ी थाने की जिम्मेदारी मिली है। अपराध शाखा के निरीक्षक रजनीश कुमार को नखासा थाना प्रभारी बनाया गया है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी अमरीश कुमार को संभल कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।

अपराध शाखा के निरीक्षक संत कुमार को जुनावई प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। जन शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी संजीव कुमार ऐंचोड़ा कंबोह थाना प्रभारी होंगे। निरीक्षक अमित कुमार को अपराध शाखा से साइबर क्राइम थाने का प्रभारी बनाया गया है।

अपराध शाखा के निरीक्षक सत्यविजय सिंह को एएचटीयू थाने की जिम्मेदारी मिली है। प्रभारी निरीक्षक बहजोई विनोद कुमार मिश्रा को जन शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया है। नखासा थाने के क्राइम इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह को अपराध निरीक्षक धनारी बनाया गया है।

हजरतनगर गढ़ी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार वर्मा को रजपुरा थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक के पीआरओ उपनिरीक्षक संजीव कुमार को हयातनगर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सिरसी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बोबिन्द्र कुमार को स्वाट टीम का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा धनारी प्रभारी निरीक्षक बाबूराम गौतम को गैर जनपद स्थानांतरण होने की वजह से लाइन भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें