फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल जिले से तीन एसडीएम का तबादला, विनय मिश्रा का चंदौली पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शासन ने संभल के तीन एसडीएम का तबादला अलग-अलग जिले में किया है। विनय मिश्रा को चंदौली जिले में भेजा गया है। दीपक चौधरी आगरा और रमेश बाबू का तबादला जिला मऊ किया गया है। जबकि जालौन से सौरभ कुमार पांडेय और कानपुर नगर से रामानुज संभल भेजे गए हैं।
विज्ञापन

विनय मिश्रा जिले में काफी चर्चा में रहे हैं। चंदौसी, बहजोई और संभल में अतिक्रमण हटाने को लेकर उनकी कार्यशैली चर्चा का विषय रही है। उनकी कार्यशैली का ही परिणाम है जो चंदौसी में अतिक्रमण हटाओ अभियान जोरशोर से चला और शहर के मुख्य मार्ग पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त हैं। पिछले एक सप्ताह से वह बहजोई में मंडी समिति में अतिक्रमण हटाने को लेकर चर्चा में रहे। कई बार नोकझोंक का भी उनको सामना करना पड़ा। विनय मिश्रा का तबादला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग उनके तबादले को अतिक्रमण हटाओ अभियान से जोड़कर देख रहे हैं तो कुछ लोग अफसोस भी जाहिर कर रहे हैं। हालांकि उनको जिले में तीन वर्ष हो गए थे। रूटीन प्रक्रिया में उनका तबादला हुआ है। वहीं, दूसरी ओर 24 नवंबर को हुए संभल में बवाल की मजिस्ट्रियल जांच कर रहे दीपक चौधरी का तबादला होने से मजिस्ट्रियल जांच प्रभावित जरूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें