फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की तीन टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव में मंगलवार को भाई द्वारा परिवार के साथ मिलकर बड़े भाई के सिर में ईंट मारकर मौत के घाट उतार देने के मामले में मृतक की पुत्रवधू की ओर से मुख्य हत्यारोपी सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। जबकि अभी तीन हत्यारोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिकरौरा खादर गांव निवासी मृतक की पुत्र वधू सोमवती की तहरीर के अनुसार मंगलवार की रात रामचरन एवं उनके पुत्र सुनील में आपसी विवाद चल रहा था। शोर-शराबा सुनकर मौके पर रामचरन का बड़ा भाई धर्मपाल बचाव करने पहुंच गया। इसके बाद धर्मपाल एवं रामचरन में कहासुनी होने लगी और बात बढ़ने पर रामचरन ने परिवार के लोगों के साथ अपने बड़े भाई धर्मपाल को दौड़ा कर उसके सिर में ईंट से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस संबंध में थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें