मढ़न(संभल)। असमोली विकासखंड क्षेत्र के गांव गुमसानी में जिला पंचायत सदस्य पद की महिला प्रत्याशी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। इसी गांव में दो अन्य लोगों की बुखार के चलते मौत हुई है। गांव में कोहराम मचा हुआ है। वार्ड संख्या 4 की प्रत्याशी आसमा बेगम पत्नी मोहम्मद फारूख की गुरुवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ और मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। गुरुवार को ही प्रत्याशी के पक्ष में मतदान हुआ था। इसी गावं में आनंदपाल और ओमवती की मौत हुई है। परिजनों के अनुसार दोनों ही लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उपचार मिलने से ही पहले मौत हो गई। एक रात में तीन लोगों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है।