फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: वक्फ बोर्ड बिल को लेकर हुई मारपीट में तीन को भेजा जेल

Sat, 05 Apr 2025 12:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुन्नौर।
कस्बे की अबूबकर मस्जिद के पास बृहस्पतिवार शाम वक्फ बिल का समर्थन करने पर तीन युवकों ने यूपी अल्पसंख्यक बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अशफाक सैफी के बहनोई जाहिद खां के साथ मारपीट कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


कस्बा निवासी जाहिद खां ने पुलिस को बताया था कि वह बृहस्पतिवार शाम अपना टीवी ठीक कराने मोहल्ला मासूम अली में मैकेनिक के घर गए थे। रास्ते में अबूबकर मस्जिद के पास वक्फ बोर्ड बिल को लेकर चर्चा चल रही थी। इस दौरान रिजवान, नौशाद और शोएब ने उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनके साले यूपी अल्पसंख्यक बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष थे और उन्होंने वक्फ बिल के समर्थन में फेसबुक पर पोस्ट डाली थी। जिस कारण तीनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इस मामले में कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें