फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल जिले में तीन नए और हॉट स्पॉट बने, पुलिस ने बेरिकेडिंग कराई, अधिकारी पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/असमोली/गुन्नौर। जिले में तीन नए हॉट स्पॉट बन गए हैं। इसमें शहबाजपुरा खुर्द और असमोली संभल तहसील में हैं। गुन्नौर तहसील में रजवाना है। तीनों स्थानों पर हॉट स्पॉट क्षेत्र में आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई है। बैरियर लगा कर रास्ते सील किए गए हैं। अधिकारियों ने दौरा किया है। जरूरी जानकारी जुटाई है। आवश्यक सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए कंटेनमेंट प्लान बनाया गया है।
विज्ञापन

संभल जिले में सरायतरीन का भूड़ा मोहल्ला सबसे पहले हॉट स्पॉट बना। इसके बाद दीपासराय और फिर नईसराय को हॉट स्पॉट बनाया गया। दीपासराय तो हॉट स्पॉट से बाहर आने की स्थिति मे था लेकिन अब इसके करीबी मोहल्ले शहबाजपुरा खुर्द में जब शुक्रवार को कोरोना का संक्रमण सामने आया तो इस मोहल्ले के कोरोना मुक्त होने और हॉट स्पॉट से बाहर आने में वक्त लग सकता है। इसके अलावा रजपुरा को तीन कोरोना संक्रमित निकलने के बाद हॉट स्पॅाट बनाया गया था। रजपुरा में बुधवार को दो लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं। तीसरी महिला की रिपोर्ट दिल्ली से आनी है क्योंकि उसका दिल्ली में उपचार चल रहा है। तीनों केस निगेटिव आने के 14 दिन बाद किसी स्थान को हॉट स्पॉट से बाहर करने पर प्रशासन विचार करता है। गुन्नौर तहसील में ही रजवाना गांव को कोरोना संक्रमित एक केस सामने आने के तीन दिन बाद शुक्रवार को हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। इसी तहसील में मेहुआ हसनगंज और गुन्नौर अब्दुल हई तरफरी 8 मई से हॉट स्पॉट हैं। इसके अलावा शुक्रवार को संभल तहसील के असमोली और संभल के शहबाजपुरा खुर्द को हॉट स्पॉट की श्रेणी में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें