बहजोई (संभल)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले में कोविड-19 के मानकों का संचालन कराए जाने को लेकर जिलाधिकारी की ओर से तीन सदस्यीय समिति गठित की है।
जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के लिए कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए मानक संचालन प्रक्रिया का पालन कराए जाने को लेकर महामारी से सुरक्षा के लिए जिले में कराई जाने वाली व्यवस्थाओं के तहत कार्यों के सत्यापन के लिए समिति गठित की गई है। इसमें अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि वरिष्ठ कोषाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सदस्य बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि समिति राज्य निर्वाचन आयोग से मिले निर्देशों के मुुताबिक कोविड-19 को लेकर जिले में पूरी व्यवस्था कराएगी। साथ ही समिति को उपयोग की गई सामग्री का सत्यापन करने का भी अधिकार होगा। इसके अलावा समिति की ओर से एक पंजिका पर पूरा विवरण भरा जाएगा कि सामग्री जेम पोर्टल से खरीदी गई है या किसी अन्य फर्म से तथा कब से कब तक तथा कितनी संख्या में खरीदी गई है। साथ ही पंजिका में यह भी लिखना होगा कि सामग्री किसके आदेश से मंगाई गई है।