फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइक सवार तीन मजदूरों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

Sun, 11 Feb 2024 03:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के संभल-हसनपुर मार्ग पर स्थित सिंहपुरसानी गांव के नजदीक शुक्रवार की देर रात बाइक सवार तीन मजदूरों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव आढौल निवासी बिजेंद्र (35) की मौत हो गई। जबकि इसी गांव के निवासी जयवीर और हरेंद्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन

तीनों मजदूर नोएडा से मजदूरी करके गांव लौट रहे थे। शुक्रवार देर रात वह सिंहपुरसानी के नजदीक पहुंचे तो किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां बिजेंद्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जयवीर और हरेंद्र की गंभीर हालत होने पर मुरादाबाद के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। मृतक बिजेंद्र अपने पीछे पत्नी कुंतेश और बेटा व बेटी को छोड़ गए हैं। नखासा थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें