फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रंजिश में घर में घुसकर लाठियां बरसाईं, तीन घायल, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिरसा में रंजिश के चलते तीन लोगों पर लाठियों से हमला हुआ। घर में घुसकर की गई इस मारपीट में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि एक की तलाश जारी है। गांव सिरसा निवासी राजू कुशवाह ने बताया कि बुधवार सुबह वह अपनी मां मोहरकली और बहन उषा के साथ घर में थे। तभी परिवार के कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकाते हुए भाग गए। रजपुरा थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा है।
मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का यह वीडियो बना लिया था। वीडियो में कई लोग घर में घुसकर मारपीट करते साफ दिख रहे हैं। सीओ गुन्नौर अंकित मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें