फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मुठभेड़ में इनामी समेत तीन गोतस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। सैदनगली थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान गोवध निवारण अधिनियम में वांछित गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में 25 हजार का इनामी बदमाश भी शामिल है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदनगली पुलिस टीम शनिवार तड़के संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया ने बताया कि इसी दौरान मुखबिर से गोवध गिरोह की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी की तो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में आकिल निवासी ग्राम ढक्का थाना सैदनगली के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही दबोच लिया। घायल बदमाश आकिल से पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरोह के दो अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया। इनमें 25 हजार रुपये का इनामी विक्की खान निवासी निवासी मियां सराय, खारी कुआ तसपुर नगर कोतवाली संभल और उसका साथी साहिल निवासी नार्थ गोंडा गली नंबर 04, थाना भजनपुरा दिल्ली शामिल हैं।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम समेत कई मामले दर्ज हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने बताया कि नौ जून की सुबह जिस कार से गोमांस बरामद हुआ था, वह कार आकिल की ही थी। आकिल ने उसे अपने कार होना स्वीकारा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा, खोखा व कारतूस और बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पकड़े गए अपराधी शातिर किस्म के हैं।
घायल आकिल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, पशु क्रूरता और जानलेवा हमले सहित करीब 20 मामले दर्ज हैं, जबकि विक्की खान पर पॉक्सो एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित 3 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें