फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता झारखंडे देवी मंदिर पर तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौली/चंदौसी। संभल मार्ग स्थित गांव सरथल में माता झारखंडे देवी मंदिर परिसर में नवदुर्गा मेले का शुभारंभ किया गया। मेले में अनेक प्रकार की दुकानें व झूले लगाए गए हैं। शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मेले में पहुंच दुकानों से खरीदारी की। साथ ही मेले में लगे झूलों का आनंद लिया। दस अप्रैल को बैल और घोड़ों की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव सरथल के माता झारखंडे देवी मंदिर पर नवरात्र पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। शुक्रवार से मेले का शुभारंभ होने पर आसपास क्षेत्रों से काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंच माता रानी की विधि विधान से पूजा कर मन्नतें मांगीं। इसके बाद मंदिर परिसर में लगे विशाल मेले में पहुंच दुकानों से बच्चों व महिलाओं ने खरीदारी की। बच्चों ने मेले लगे झूलों का आनंद लिया। मेले के दौरान बैल व घोड़ों की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को मेला कमेटी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। नौ अप्रैल को मंदिर में माता का पूजन व भंडारा, दस अप्रैल को बैल व घोड़ों की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 11 अप्रैल को मेले का समापन किया जाएगा। मेले की व्यवस्था की जिम्मेदारी मेला कमेटी के अशोक राघव, ब्रह्मानंद सक्सेना, महेंद्र पाल सिंह, बिजेंद्र पाल राघव, मंगू सिंह राघव, राजेश तोर, वचन सिंह, संतोष राघव, रामौतार शर्मा, लटूरी, सोनू राघव, रामवीर राघव आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें