फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन गोवंश की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़-चंदौसी रेलवे लाइन पर सोमवार की देर रात पवांरी गेट के पास मालगाड़ी की चपेट आकर तीन गोवंश की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम रामकेश सिंह धामा व सीओ संतोष कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। गोवंश की मौत की जानकारी की और आला अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया और जेसीबी की मदद से मृत पशुओं के शवों को दफन करा दिया। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मौका मुआयना किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि गोवंश की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हुई है। तहसील प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में छुट्टा गोवंश को चिह्नित कर संरक्षण किया जाए जिससे ऐसे हादसे दोबारा न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें