फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नहाने जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली में निजी बस ने मारी टक्कर, तीन बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। फर्रूखाबाद बाईपास रोड पर रेलवे प्रशिक्षण संस्थान के गेट के सामने गंगा स्नान को जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली में निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्राली में सवार तीन बच्चे घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस के कंडक्टर को हिरासत में लिया है। घटना के बाद मुरादाबाद मार्ग पर आधे घंटा जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

गुरुवार को बरेली जनपद के गांव सिकुटिया निवासी महिला-पुरुष व बच्चे ट्रैक्टर-ट्राली में सवार करीब 60 लोग हरि बाबा बांध पर पौष माह की पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। सुबह साढ़े सात बजे बाईपास मार्ग पर क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान के मुख्य गेट के सामने मुरादाबाद की ओर से तेज गति में निजी बस आ गई। ट्रैक्टर चालक ने बचने का प्रयास किया, तो बस ने ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्राली पर सवार सतेंद्र (11), बबीता (13), रेखा (12) घायल हो गए और ट्राली में बैठे लोगों में चीखपुकार मच गई। हादसे के बाद गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं में बदहवास की स्थिति उत्पन्न हो गई। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। घटना के बाद चालक बस छोड़ फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर खड़ी बस को एक ओर हटवाया। इस बीच मुरादाबाद मार्ग पर आधा घंटा जाम की स्थिति बनी रही। सड़क से बस हटने के बाद यातायात सुचारु हो सका। पुलिस ने निजी बस के कंडक्टर को हिरासत में ले लिया।
हिमाचल प्रदेश से बरेली जा रही थी बस
निजी बस के कंडक्टर इस्तकार निवासी गांव बेहटा थाना सिंहगोली जिला बरेली ने बताया कि बस हिमाचल से बरेली से जा रही थी। बस में करीब 42 लोग सवार थे। पुलिस ने निजी बस को कब्जे में लिया है। हादसे के बाद निजी बस में सवार यात्री अपने-अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें