गुन्नौर पुलिस ने बिना अनुमति के पटाखे बेचने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को बबराला नगर से बिना अनुमति के स्टॉल लगाकर पटाखे बेच रहे तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। कार्रवाई के बाद पटाखे जब्त किए गए हैं।
बबराला नगर के बाबूराम सिंह डिग्री कॉलेज परिसर को आतिशबाजी की दुकान लगाने के लिए चयनित किया गया है। यहां रविवार को दर्जनों व्यापरियों ने स्टॉल लगाकर आतिशबाजी की दुकान लगाई हुई हैं। दोपहर के समय पुलिस को सूचना मिली कि बिना अनुमति के स्टॉल लगाकर दुकानदार पटाखों की बिक्री कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को बिना अनुमति के स्टॉल लगाकर पटाखे बेचते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से पटाखों को कब्जे में लिया। इसके बाद कोतवाली पहुंच गई। यहां कार्रवाई के बाद पटाखों को तब्त कर लिया गया। पुलिस की कार्रवाई से बिना अनुमति पटाखों बिक्री कर रहे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक वीपी सिंह पूनिया ने कहा कि बिना अनुमति के किसी भी हालत में पटाखों की बिक्री नहीं होनी दी जाएगी। सोमवार को भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।