फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आग लगने से तीन बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई ब्लॉक क्षेत्र के गांव ढाढोल में बृहस्पतिवार की शाम 5:30 बजे बीड़ी की चिंगारी से किसान की तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जंगल में आग की लपटों को देखकर आसपास की किसान मौके पर पहुंचे और आग बुझाई गई। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव ढढ़ोल के निवासी दयाशंकर ने बताया कि जंगल में तीन बीघा गेहूं की फसल की निकासी के लिए एकत्रित की थी लेकिन बृहस्पतिवार की शाम 5:30 बजे बीड़ी की चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर आसपास के किसानों ने मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर दमकल विभाग की टीम को सूचना दी मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया जब तक तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी लेखपाल को दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें