फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में ठंड के कहर से लगातार तीसरे तीन गईं तीन जानें

Sun, 07 Jan 2018 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संभल जिले में कोहरे और सर्दी का सितम जारी है। शनिवार को तहसील क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर ठंड से तीन लोगों की मौत हुई है। मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच हुआ है। शुक्रवार को भी ठंड ने पांच जिंदगियों को लील लिया था।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव सौधन निवासी राम सिंह (70) काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। शनिवार शाम को बढ़ती ठंड के कारण सीने में दर्द हुआ और अचानक हालत बिगड़ गई। भतीजे नन्हू ने बताया कि ताऊ की तबीयत बिगड़ने पर निजी डाक्टरों के पास ले जाया गया। वहीं डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दूसरी ओर सिरसी कस्बे में शनिवार की सुबह कड़ाके की ठंड से रफीक दालान की मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि रफीक अहमद को सुबह चाय पीने के बाद ठंड लगी। बेटे से उन्होंने ठंड ज्यादा लग रही है। कुछ देर बाद ही उनकी अचानक मौत हो गई। परिजनों ने कस्बे में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया। रोजाना कोहरे बढ़ने से सर्दी का सितम जारी है। लोगों का ठंड में निकलना दुश्वार हो रहा है।
विज्ञापन


नखासा थाना क्षेत्र के मन्नीखेड़ा गांव निवासी संतराम सैनी (55) पुत्र स्वर्गीय नत्थू सिंह सैनी शुक्रवार की रात परिवार के साथ घर में सोए थे। शनिवार की सुबह परिवार के सभी सदस्य जग गए लेकिन संतराम सैनी अपने बिस्तर से नहीं उठे। संतराम सैनी के बड़े बेटे यशपाल सिंह ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे के करीब चाय देने के लिए पापा के बिस्तर पर गया था। उन्हें देखा तो उनमें कोई जान नहीं थी। उनकी मौत हो गई थी। बेटे के मुताबिक ठंड लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें