फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बालिका को बेचने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Oct 2024 06:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
नियाठेर (संभल)। मानव तस्करी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर बालिका को बेचने का आरोप है। इनके कब्जे से बालिका को बरामद किया गया है। पुलिस कार्रवाई के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। मुरादाबाद जनपद थाना बिलारी के गांव विजयपुर निवासी राजबहादुर ने बनियाठेर थाने में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि 23 सितंबर को उसे बनियाठेर के गांव अमियापुर पचाक निवासी बबलू व कौशल शर्मा और मुरादाबाद के मझौला थाना के मोहल्ला रामतलैया निवासी राजू मिला। इनके साथ 13 वर्षीय एक बालिका भी थी। आरोप है कि तीनों लोग बालिका को 60 हजार रुपये में बेचना चाहते थे। इसकी रिपोर्ट उसने थाने में दर्ज कराई। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से बालिका को भी बरामद कर लिया। जिसे आरोपी बेचने के फिराक में थे। थाना प्रभारी मोहित काजला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें