फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन आरोपियों ने किसान को पीटा, कांस्टेबिल के साथ की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ। थाना क्षेत्र में 14 अगस्त की रात रतनपुर चौराहा पर तीन लोगों ने दो सिपाहियों के साथ अभद्रता की। एक सिपाही के नेमप्लेट पकड़ मोबाइल से वीडियो बनाई। जबकि आरोपियों का इससे पहले गांव राजथल में एक ग्रामीण को जमकर पीटा था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची जा रही थी आरोपियों ने रोक लिया। पीड़ित किसान की तहरीर पर तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों घटनाओं के वीडियो वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लच्छमपुर लखनेटा निवासी युवक आकाश 14 अगस्त की रात चंदौसी से लौट रहा था। जब युवक राजथल चौराहा पर पहुंचा तो नशे धुत तीन व्यक्तियों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने आरोपियों ने किसान के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। घटना की वीडियो वहां मौजूद किसी युवक ने बना ली और पुलिस को सूचना दी। आरोपियों से किसी तरह बचकर किसान आकाश अपने घर चला गया।
इसके बाद तीनों नशे में धुत आरोपी राजथल चौराहे से सौ मीटर की दूरी पर रतनपुर के चौराहा पर पहुंच गए। यहां से गुजर रही दो कांस्टेबलों ने आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपी एक कांस्टेबल से अभद्रता करने लगे। पीड़ित आकाश की तहरीर पर पुलिस ने अंकित, बंटी, व कल्लू निवासी रतनपुर के रिपोर्ट दर्ज की है। घटना की तहरीर वीडियो वायरल हो रही है। जबकि सिपाही के साथ अभद्रता के मामले में पुलिस की ओर से तीनों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

मामले अभी संज्ञान नहीं आया है। जानकारी करने के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वीडियो की जानकारी की जा रही है। इस तरह सिपाही के साथ अभद्रता की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

दिनेश कुमार, सीओ, चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें