फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी दे रहा तेजाब डालने की धमकी, हत्या की धमकी देने का भी आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी के द्वारा पीड़िता पर तेजाब डालने की धमकी देने की बात कही है। साथ ही हत्या की लगातार धमकी मिलने के बारे में कहा है। पुलिस पर आरोपी को गिरफ्तार न करने का आरोप है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भेजे शिकायती पत्र में पीड़िता पिता ने कहा है कि 29 अगस्त की रात को गांव के दो युवकों ने उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद हयातनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें एक आरोपी दिनेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभी तक दूसरा आरोपी पुलिस गिरफ्तार नहीं किया गया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी गांव में घूम रहा है और धमका रहा है कि यदि वह जेल गया तो हत्या कर देगा और दुष्कर्म पीड़िता के चेहरे पर तेजाब से हमला करेगा। पीड़ित का कहना है कि यदि पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो वह गांव छोड़कर कहीं और जाने के लिए विवश होगा। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें