फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फेसबुक पर वीडियो वायरल करने की धमकी, पांच के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला और उसके परिवार से रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया गया है। महिला ने तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि पांच लाख रुपये नहीं देने पर नाबालिग बेटियों के वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन


तहरीर में महिला ने बताया कि मोहल्ला कायस्तान निवासी हनी चंद्रा और उसकी पत्नी हिमानी व सिमरन गुप्ता समेत दो अज्ञात लोग उससे संपर्क में आए। उन्होंने महिला और उसकी नाबालिग बेटियों के अश्लील वीडियो होने की बात कही और इन्हें वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगे। आरोप है कि फेसबुक पर झूठी खबरें वायरल कर महिला, उसके पति और बच्चों को बदनाम करने की धमकी भी दी गई।
शिकायत में महिला ने बताया कि अलग-अलग समय में उससे करीब 90 हजार रुपये ऑनलाइन और नकद लिए गए। इसके बाद 24 अप्रैल को भी यूपीआई के माध्यम से नौ हजार रुपये लिए जाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि अब आरोपी पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। कोतवाल संत कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर तीन नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें