फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डॉ. बर्क के तीजे में मगफिरत के लिए उठे हजारों हाथ

Sat, 02 Mar 2024 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के तीजे में शुक्रवार की सुबह बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मगफिरत के लिए उलमा ने दुआ कराई। सपा-भाजपा समेत अन्य दलों के लोगों ने कुंदरकी विधायक जियाउर्रहमान बर्क व परिवार के लोगों से मुलाकात कर शोक जताया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह पांच बजे तीजा शुरू हुआ। तीन मैरिज हॉल में लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। इसमें एक मैरिज हॉल महिलाओं के लिए अलग था। तीजे के बाद भाजपा के विधान परिषद सदस्य जयपाल सिंह व्यस्त और भाजपा नेता संजय सांख्यधर भी शोक जताने के लिए पहुंचे। इस दौरान बिलारी विधायक फहीम इरफान, मुरादाबाद मुफ्ती अय्यूब खान नइमी, कारी अलाउद्दीन अजमली, मौलाना नफीस अख्तर अशरफी, कारी इरफान लतीफी, मौलाना तालिब, कारी तंजीम अशरफ, मौलाना कामिल मिस्बाही, मौलाना फाजिल मिस्बाही, मौलाना आलम रजा, कारी आमिर रजा, कारी मजहर अशरफी, कारी मुदस्सिर, मौलाना मुस्तफा, मौलाना जियाउल मुस्तफा, शफीक अशफाकी, कारी युसुफ रजा, ख्वाजा कलीम अशरफ, हाजी रईस नईमी, कारी बुरहान अल्वी, मुशीर तरीन, फरीद एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें