फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चार गांवों के दस से अधिक नलकूपों से चोरों ने उड़ाए स्टार्टर व केबल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहजोई(संभल)। चार गांवों के दस से अधिक निजी नलकूपों पर धावा बोलकर चोरों ने स्टार्टर, ट्रांसफॉर्मर के तांबे का तार, केबल व खाद की बोरियां चोरी कर लीं और फरार हो गए। पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की। वहीं, पीड़ित नलकूप संचालकों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। दूसरी ओर एक ही रात में कई स्थानों पर चोरी की घटनाओं के कारण ग्रामीण डरे हुए हैं। मंगलवार की रात चोरों ने गांव मझौला में कई निजी नलकूपों पर धावा बोल दिया। घटना को अंजाम देते हुए चोर इन निजी नलकूपों से स्टार्टर चोरी कर ले गए। वहीं निकट के गांव पुरा में एक निजी नलकूप से चोरों ने स्टार्टर समेत 22 बोरी खाद चोरी कर ली। साथ ही गांव नगलिया कठैर में एक निजी नलकूप से चोर ट्रांसफॉर्मर के तांबे का तार व स्टार्टर चोरी कर ले गए। इसके अलावा गांव जलालपुर निवासी राशिद अली व इरशाद के नलकूप से चोरों ने स्टार्टर व केबल चोरी कर ली। अब खास यह है कि इन सभी निजी नलकूपों में चोरों ने किसी नलकूप का ताला, तो किसी का दरवाजा तोड़कर, तो किसी नलकूप में कूमल करके वारदात को अंजाम दिया। वहीं पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नलकूप संचालकों की ओर से पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। वहीं अगले दिन बुधवार को सुबह पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें