फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो किराना की दुकान में छत के रास्ते घुसे चोरों ने उड़ाई नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। पसरट्टा बाजार में बुधवार रात चोरों ने दो किराना की दुकानों को निशाना बना लिया। चोर निर्माणाधीन मंदिर से छत पर चढ़े और जीने का दरवाजा और खिड़की उखाड़ कर वारदात को अंजाम दिया। चोर दोनों दुकान से 85 हजार रुपये की नकदी ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की है। मोहल्ला साहूकारा निवासी राजन वार्ष्णेय और मोहल्ला बारहसैनी निवासी अंकित वार्ष्णेय की पसरट्टा बाजार में गांधी मूर्ति के पास किराना की अलग-अलग दुकान हैं। वहीं गांधी मूर्ति पर मंदिर का निर्माण चल रहा है। बुधवार की रात चोर निर्माणाधीन मंदिर से छत पर चढ़ गए और एक दुकान के जीने का दरवाजा और दूसरी दुकान की खिड़की उखाड़ कर दुकान में उतर गए। अंकित की दुकान से 80 हजार रुपये और राजन की दुकान से पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने अंकित की दुकान पर लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी हुई तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर कब्जे में कर ली। प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें