फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: वेयर हाउस के ताले तोड़ चोर ले गए 270 बोरी खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। कोतवाली क्षेत्र के बेरनी मार्ग पर गांव असालतपुर जारई के पास बने वेयर हाउस का शटर तोड़ चोरों ने 270 बोरी डीएपी खाद व 16 स्प्रे मशीन चोरी कर ली। चोर वेयर हाउस से करीब 400 मीटर तक खाद की बोरियां उठाकर ले गए। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शहर के विनय जैन के बेरनी मार्ग स्थित गांव असालतपुर जारई के पास वर्धमान वेयर हाउस के आठ गोदाम बने हैं। जिसमें एक गोदाम बदायूं जनपद के श्यामनगर निवासी शलभ गुप्ता ने किराए पर ले रखा है। इस गोदाम में शलभ ने खाद की बोरियां, दवा व स्प्रे मशीनें रखी हैं। इन सभी गोदाम पर रात के समय एक चौकीदार तैनात है। जबकि गोदाम के पास बने ईंट भट्ठे के पास चारदीवारी नहीं बनी है। दो अप्रैल की रात इसी भट्ठे वाले स्थान चोर वेयर हाउस पर पहुंच गए और वेयर हाउस के एक शटर तोड़ लिया। चोरों ने वेयरहाउस से करीब 400 मीटर की दूरी तक चोर पैदल ही खाद के कट्टों को उठाकर ले गए। इसके बाद खाद के कट्टों को वाहन में भरा गया। चोर गोदाम से 270 डीएपी खाद के कट्टे व स्प्रे मशीन चोरी कर ले गए। तीन अप्रैल को घटना की सूचना चौकीदार ने गोदाम स्वामी विनय जैन को दी। घटना की सूचना पर शलभ गुप्ता भी गोदाम पर पहुंच गए। शलभ गुप्ता ने बताया कि गोदाम से 400 मीटर पर वाहन के टायर के निशान है। खाद व स्प्रे मशीन की कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है। उनकी ओर से घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें