फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घर में कर रहे थे पशु का अवैध कटान, एक गिरफ्तार, दूसरा भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने सिरसी के मोहल्ला चौधरियान में बिना लाइसेंस के पशु का कटान कर मांस बेचने का मामला पकड़ा। मौके से एक कारोबारी को गिरफ्तार कर 150 किलो मांस और औजार बरामद किए। रिपोर्ट दर्ज करते हुए गिरफ्तार कारोबारी का चालान कर दिया। मामले में दूसरा कारोबारी फरार हो गया। थाना पुलिस को शनिवार को रात सूचना मिली कि सिरसी के मोहल्ला चौधरियान में बाबू कुरैशी के घर में पशु का कटान करके मांस बेचा जा रहा है। पुलिस मौके पर गई और दरवाजे से झांक कर देखा तो दो लोग छुरी से पशु के टुकड़े कर रहे थे। पास में पशु के कटे अंग पड़े थे। घर के आंगन में खून पड़ा हुआ था। पुलिस ने दबिश देकर पशु काटने वाले मोमिन निवासी मोहल्ला चौधरियान को पकड़ लिया जबकि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बाबू कुरैशी निवासी मोहल्ला चौधरियान फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार मोमिन से पूछा तो घर में काटने का लाइसेंस नहीं होना बताया। पुलिस ने मौके से 150 किलो मांस, खाल, तीन छुरी, एक कुल्हाड़ी, दो रस्सी, लकड़ी का गुटका बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए मोमिन का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें