फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भैंसा चोरी कर ले जा रहे थे, ग्रामीण की सूझबूझ से पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा। थाना क्षेत्र के गांव पतेई नासिर में भैंसा चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। चोर एक भैंसे को चार पहिया गाड़ी में भरकर ले जा रहे थे। ग्रामीण की सतर्कता से उनकी चोरी पकड़ी गई और पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

गांव पतेई नासिर निवासी नेकपाल ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि रविवार की शाम करीब सात बजे एक चार पहिया गाड़ी गांव में आई। गाड़ी में एक छुट्टा भैंसा लदा था। भैंसे को इस तरह कार में ले जाते देख नेकपाल को शक हुआ। उन्होंने हिम्मत दिखाकर गाड़ी रोकी और सवार लोगों से पूछताछ की।
पूछताछ और विरोध करने पर गाड़ी में सवार लोग भड़क गए और नेकपाल के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। घटना के बाद नेकपाल ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और थाना पुलिस को भी बुलाया गया।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर दो लोगों को पकड़ लिया। नेकपाल ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें