फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में गलत प्रवृत्ति के लोगों पर पाबंदी रहेगी : नारायण गिरी

Sun, 10 Nov 2024 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कुंभ में मुस्लिमों के प्रवेश को मना नहीं किया है। वहां गलत प्रवृत्ति के लोगों पर पाबंदी रहेगी। आईडी देखकर ही प्रवेश मिलेगा। यह नियम संतों के लिए भी लागू है। वर्तमान में ऐसे मामले देखने को मिल रहे हैं कि खाने की वस्तु में कोई थूक रहा है तो कोई अन्य गंदी वस्तु को खाद्य पदार्थों में मिला रहे हैं। ऐसे लोगों पर प्रतिबंध लगना चाहिए।
विज्ञापन

यह कहना है गाजियाबाद में स्थित सिद्धिपीठ श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर के महंत नारायण गिरी का। ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के महोत्सव में शामिल होने के लिए आए महंत नारायण गिरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि श्री कल्कि धाम भव्य बनेगा। कल्कि भक्त लंबे समय से इस प्रतीक्षा में थे। आगे कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ी है। सत्य कभी पराजित नहीं होता है। अब निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। हमारा इस भव्य मंदिर के निर्माण में पूरा सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें